रामकथा में प्रतिदिन जानिए रामायण के गूढ़ रहस्य
छिंदवाड़ा
24-Mar-26
अनगढ़ हनुमान मंदिर में नागेन्द्र ब्रम्हचारी जी से सुनाएंगे संगीतमयी रामकथा
छिंदवाड़ा
राम नवमीं और हनुमान जयंती की तैयारियां शहर में जोरशोर शुरू हो गई है। अनगढ़ हनुमान मंदिर में इस अवसर पर बुधवार से प्रतिदिन रामायण का संगीतमय कथा वाचन शुरू किया जा रहा है। महामंडलेश्वर नागेन्द्र ब्रम्हचारी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार से प्रतिदिन मंदिर परिसर में संगीतमयी रामकथा सुनाई जाएगी जिसमें रामायण के सूक्ष्म और गूढ़ रहस्यों की भी जानकारी उपस्थित श्रोताओं को मिलेगी। इसके साथ ही प्रतिदिन मंदिर में सुबह 8 बजे हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, हनुमान अष्टक और बजरंग बाण का भी वाद्य यंत्रों के साथ गायन होगा।

मंदिर के सेवादार कृष्णा सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जयंती तक प्रतिदिन धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा हवन भी किया जाएगा। मंदिर से जुड़े श्रद्धालु भक्तों के साथ-साथ शहर के अन्य भक्तगण भी इस अवसर पर उपस्थित होकर पुण्यलाभ ले सकते हैं। गौरतलब है कि अनगढ़ हनुमान मंदिर शहर में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। यहां समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण बड़ी ही आस्था के साथ आते हैं और धर्मलाभ लेते हैं।