किसान कांग्रेस बूथ स्तर पर बनाएगी किसान न्याय योद्धा
कृषि जगत
30-Jun-26
किसान कांग्रेस की राज्य स्तरीय बैठक भोपाल में संपन्न
छिन्दवाड़ा
किसान कांग्रेस की राज्य स्तरीय बैठक भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य एवं धर्मेन्द्र सिंह प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, राज्य स्तरीय पदाधिकारी एवं कांग्रेस के नेतागण ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक में नेताद्वय ने किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत किये जाने और केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिले में हर बूथ पर किसान न्याय योद्धा बनाये जायेंगे और किसानों की प्रमुख समस्या जो उन्हे उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पाता और उन्हे अपनी उपज बहुत कम दामों पर बेचना पड़ता है, किसानों को उनकी उपज का सही दाम प्राप्त हो और समर्थन मूल्य पर उनकी उपज खरीदी की सरकार कानूनी गारंटी दे, किसानों को खाद वितरण में लगातार भारी असुविधाओें का सामना करना पड़ रहा है और ई टोकन प्रणाली जो लागू की गई है उसे तत्काल प्रभाव से बंद किये जाने हेतु किसान कांग्रेस हर जिले में व्यापक उग्र आंदोलन करेगी। बैठक में जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने छिदवाड़ा जिले का नेतृत्व किया। उन्होंने बैठक में जिले में किसान हित में किये गये कार्याे और संगठन को मजबूत किये जाने एवं आगामी किसान हित में किये जाने वाले आंदोलनों की रूपरेखा से अवगत कराया।