जन जागरूकता से ही सिकलसेल पर हो सकता है नियंत्रण: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
30-Jun-26
पूजा लॉज में होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में
सांसद ने सिकलसेल नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों का किया सम्मान
छिन्दवाड़ा
जन जागरूकता से ही सिकलसेल की बीमारी को बढ़ने और फैलने से रोका जा सकता है। जिस तरह हम शादी के पूर्व कुण्डली का मिलान करते है ठीक उसी तरह हमें सिकलसेल का टेस्ट भी करना चाहिए। क्योंकि सिकलसेल प्रभावित माता-पिता के कारण बच्चों में भी सिकलसेल की बीमारी आ जाती है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने पूजा लॉज छिन्दवाड़ा में होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सिकलसेल रोगियों के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान सांसद श्री साहू ने सिकलसेल की रोकथाम में विशेष योगदान देने वाले डॉक्टरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि होम्योपैथी के इलाज से सिकलसेल मरीजों को काफी लाभ हो रहा हैं। पिछले दिनों आयोजित हुए 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों के दौरान भी सिकलसेल मरीजों को चिन्हीत करते हुए उनका होम्योपैथीक पद्धति से इलाज कराया गया था। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा सिकलसेल की रोकथाम में किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम को महापौर विक्रम अहके ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि 30 जून को पूजा लॉज छिंदवाड़ा में सिकल सेल मरीजों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाते हुए सिकलसेल मरीजों का उपचार करने के साथ ही उन्हें होम्योपैथिक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सपना साहू ने बताया कि समस्त संगठनों तथा आयुष विभाग के डॉक्टरों के द्वारा प्रत्येक सिकलसेल मरीज का परीक्षण कर उनके लक्षणों के आधार पर दवाइयां प्रदान की गई। शिविर के दौरान 378 सिकल सेल मरीज तथा 100 सामान्य मरीजों का उपचार किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. नरेश गुननाडे, आयुष अधिकारी डाक्टर प्रमिला यवतकर, सिकल सेल नोडल डॉक्टर अर्चना कैथवास, डॉ दिलीप खरे ,डॉक्टर कृष्ण हरजानी, वरिष्ठ नेता नवीन बारस्कर, श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, संदीप चौहान, मनोज सक्सेना, चंद्रभान देवरे, राजू नरोटे एवं समस्त होम्योपैथिक संगठन की टीम उपस्थित थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शिप्रा गुप्ता ,डॉ मिर्जा, डॉक्टर कयूम, ,डॉ कृष्ण चौधरी, डॉक्टर अलका सुनेजा, डॉक्टर अंजू मौर्य, डॉ संगीता घोष ने विशेष सहयोग प्रदान किया।