जयपाल मालवीय ने देश और छिन्दवाड़ा का नाम कतर में किया रोशन
खेल
12-Nov-26
कमलनाथ व नकुलनाथ ने रजत पदक विजेता को दी बधाई व शुभकामनाएं

छिन्दवाड़ा अपडेट
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिले की माटी में जन्में जयपाल मालवीय को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। नेताद्वय ने कहा कि शिक्षा के अलावा खेल जगत में भी बेहतर प्रदर्शन करना बड़ी उपलब्धि है। श्री मालवीय ने कतर की राजधानी दोहा में आयोजित आइएसएसएफ वर्ल्ड चौंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्ट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजक पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर जिले के साथ ही अपने परिवार का भी गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
दोनों नेताओं ने अपने शुभकामना संदेश में आगे कहा कि दोहा में आयोजित आइएसएसएफ वर्ल्ड चौंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार रजत पदक जीतने एवं लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए भारत को पहला शूटिंग कोटा दिलाने शुभकामनाएं। जयपाल मालवीय ने छिंदवाड़ा सहित पूरे मध्यप्रदेश व देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। नेताद्वय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इसी तरह खेलते रहे और देश के लिए अनेक मेडल जीतकर तिरंगे की शान बढ़ाते रहे।