राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पूर्व राज्यपाल सुश्री उइके को भेट की ईको क्लब किट
छिंदवाड़ा
12-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर छत्तीसगढ़ एवं मणिपूर की पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी के निवास स्थान पर पहुंचकर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षा विद् एवं समाजसेवी विनोद तिवारी एवं नेहरू युवा केंद्र के सेवानिवृत जिला युवा समन्वयक के के उरमलिया ने भेट कर पर्यावरणीय संरक्षण में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर ईको क्लब के जिला नोडल अधिकारी विनोद तिवारी ने जिले के विभिन्न शासकीय अशासकीय विद्यालयों में ईको क्लब के माध्यम से चल रही पर्यावरणीय गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ईको क्लब के बच्चे अपने मार्गदर्शी शिक्षक के साथ सीड बाल हर्बल गार्डन,एवं इको फ्रेंडली एक्टिविटी करेंगे। साथ ही आज 12 नवंबर को राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन एप्को भोपाल से प्राप्त पर्यावरणीय गतिविधियों का पोस्टर पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी के हस्ते विमोचित किया गया।
श्री तिवारी ने पूर्व राज्यपाल महोदया को बताया कि छिंदवाड़ा के जिला जेल में जेलर श्री जैन के मार्गदर्शन में बंदी भाईयों द्वारा बड़ी संख्या न तैयार लकड़ी के वर्ड हाउस तैयार किए गए है। जिन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने बाले आम जन भी जिला जेल से खरीदकर उन्हें अपने अपने निवास या अन्य स्थलों में लगा रहे है।जिससे पक्षियों को हर मौसम में दाना पानी मिल सके और उनका संरक्षण हो सके। उन्होंने आज राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही लोगों से आज पक्षी दिवस पर आव्हान किया कि सभी लोग भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास करते हुए पक्षियों के लिए दाना पानी का इंतजाम एवं उनके संरक्षण के प्रयास करे। केके उरमलिया को उनके सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।