Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मां नर्मदा जीवन में आत्मनिर्भरता और साधना सिखाती हैं: रविकांत शास्त्री

मां नर्मदा जीवन में आत्मनिर्भरता और साधना सिखाती हैं: रविकांत शास्त्री
धर्म
12-Nov-26
रजत पदक विजेता जयपाल मालवी का डॉ. लता वानखेड़े ने किया सम्मान

छिंदवाड़ा अपडेट

स्थानीय दशहरा मैदान में आयोजित मां नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस पर परिक्रमावासी पंडित रविकांत शास्त्री ने मां नर्मदा की महिमा, आध्यात्मिक महत्व एवं उनकी अद्भुत कृपा का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके ओजस्वी प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मां नर्मदा की भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति के आध्यात्मिक रहस्यों से परिचित कराया।

प्रवचन के दौरान पंडित रविकांत शास्त्री ने कहा कि मां नर्मदा हमें जीवन जीने की कला सिखाती हैं और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती हैं। मां नर्मदा की महिमा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका आध्यात्मिक स्वरूप जीवन को नई दिशा देने वाला है।

उन्होंने भगवान दादागुरु की कठोर तपस्या एवं विलक्षण साधना का उल्लेख करते हुए बताया कि दादागुरु पिछले छह वर्षों से अन्न ग्रहण नहीं कर रहे हैं और केवल मां नर्मदा का जल ग्रहण कर अपनी साधना एवं जीवन यात्रा निरंतर जारी रखे हुए हैं। मां नर्मदा के प्रति उनका अटूट समर्पण, श्रद्धा और तपस्या आज आध्यात्मिक चिंतन का विषय बनी हुई है। मां नर्मदा के जल में ऐसी कौन-सी विशेषता है, इसे समझने के लिए शोधकर्ता भी अध्ययन और चिंतन कर रहे हैं। एक ओर विज्ञान इस विषय को जानने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं के लिए मां नर्मदा की महिमा और कृपा अटूट आस्था का केंद्र बनी हुई है।

पंडित रविकांत शास्त्री ने बताया कि दादागुरु वर्षों से मां नर्मदा की परिक्रमा करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी 24 नवंबर से दादागुरु मां नर्मदा की पावन परिक्रमा पर निकलने जा रहे हैं। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा मां नर्मदा के प्रति समर्पण, तपस्या और सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल है।

रजत पदक विजेता जयपाल मालवी का हुआ सम्मान

मां नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ के अवसर पर दोहा में आयोजित आईएसएसएफ प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी जयपाल मालवी का सम्मान किया गया। प्रदेश महामंत्री एवं सागर लोकसभा सांसद डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े ने उन्हें सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Share News On