बुर्रीकला में लगा 58 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
12-Nov-26
406 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 5 गंभीर मरीजों को किया जिला चिकित्सालय रेफर

छिंदवाड़ा अपडेट
सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जुन्नारदेव ग्रामीण मंडल के ग्राम बुर्रीकला में सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा आयोजित 58वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 406 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया, इस दौरान शिविर में मिले 5 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा रेफर भी किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण एवं आदिवासी परिवारों को मिल रहा है। ग्राम बुर्रीकला में आयोजित हुए 58वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को वरिष्ठ भाजपा नेता जागेंद्र अल्डक व मंडल अध्यक्ष भूषण संदीप सूर्यवंशी सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए कहा कि 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य सेवा ही संकल्प और जनकल्याण ही हमारा लक्ष्य है। सभी अतिथियों ने कहा कि सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ जन-जन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का यह जनकल्याणकारी अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
ग्राम बुर्रीकला में आयोजित हुए 58वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जागेंद्र अल्डक, मंडल अध्यक्ष भूषण संदीप सूर्यवंशी, जनपद उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, सांसद प्रतिनिधि मोनू साहू, मंडल महामंत्री राजेश कुशराम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, मंडल उपाध्यक्ष किशोर बानवंशी, ग्राम सरपंच श्रीमती प्रीति इरपाचे, उपसरपंच नरेंद्र यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय यदुवंशी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष लखन सिरशाम, वरिष्ठ नेता रामजी आम्रवंशी, हरि यादव, आशीष सूर्यवंशी, दिनेश प्रजापति, दुर्गा यदुवंशी, प्रदीप यादव सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।