Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राष्ट्रपति को भेंट की सौंसर की साड़ी और आदिवासी उत्पाद

राष्ट्रपति को भेंट की सौंसर की साड़ी और आदिवासी उत्पाद
देश
12-Nov-26
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सपरिवार मिले सांसद बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा व पांढुर्णा की कला, संस्कृति और विशिष्ट पहचान से जुड़ी वस्तुएँ भेंट की

छिंदवाड़ा अपडेट

सांसद विवेक बंटी साहू ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में भेंट के दौरान छिंदवाड़ा व पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र की स्थानीय कला, संस्कृति और विशिष्ट पहचान से जुड़ी वस्तुएँ भेंट की और चर्चा करते हुए छिंदवाड़ा की विशिष्ट संस्कृति से अवगत कराया। सपरिवार भेंट के दौरान दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बताया कि छिंदवाड़ा का नाम छिंद के पेड़ों के नाम पर पड़ा है। इसी गौरवशाली पहचान को सम्मान देते हुए तामिया की बहन श्रीमती कमली उइके के द्वारा छिंद के पेड़ से तैयार किया गया सुंदर बैग राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भेंट किया है।

राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू से परिवार सहित आत्मीय भेंट के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांढुरना जिले के सौसर विधानसभा के बुनकर समाज के विशाल गोखे द्वारा तैयार की गई पारंपरिक साड़ी तथा छिंदवाड़ा के वनों की चिरौंजी, शहद, महुये से बनी कुकीज़ सहित क्षेत्र के अन्य स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को बताया कि ये सभी वस्तुएँ हमारे क्षेत्र की समृद्ध, परंपरा, स्थानीय हुनर और बहनों एवं कारीगरों की मेहनत का प्रतीक हैं। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को दीपावली कीशुभकामनाएँ प्रेषित की और छिंदवाड़ा की पावन धरा पर आने का आमंत्रण भी दिया है।




Share News On