हर्रई में आदिवासियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
राजनीति
12-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

हर्रई क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कांग्रेस कार्यालय हर्रई में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 31 नए सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और संगठन की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हर्रई अध्यक्ष रामजी उईके, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम साहू एवं नगर महामंत्री मुकेश बंदेवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक तिवारी के समक्ष सभी नए सदस्यों ने कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर सभी का आत्मीय स्वागत किया। लगातार नए सदस्यों के कांग्रेस परिवार में शामिल होने का सिलसिला संगठन के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है। सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेस अब गांवों और नगर के बीच अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक तिवारी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। सभी नए और पुराने साथियों को मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामजी उईके ने कहा कि हर्रई में लगातार बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है। हमारा लक्ष्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी देकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी नए साथियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर्रई ब्लॉक को संगठनात्मक रूप से नंबर एक बनाया जाए।
इन्होंने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
संध्या उईके, गणेशी धुर्वे, द्रोपती उईके, बबली उईके, सुकमनिया उईके, दसोदा धुर्वे, सुक्चेन सरयाम, काशीराम धुर्वे, कुम्मा धुर्वे, इतलाल उईके, संदीप उईके, रामप्रसाद उईके, शिवप्रसाद उईके, रोहित भालवी, दीपेश उईके, जयराम उईके, कृपाल धुर्वे, पूरण उईके, शिवनारायण उईके, प्रकाश धुर्वे, सुनील बघेल, सूरज खामले, राजा बघेल, अभिषेक खामले, रघुनाथ बघेल, राज बघेल, राज बट्टी, लल्लू बघेल, सूरज बट्टी, विजय वंशकार एवं अनिल खामले सहित अन्य ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर साहू, किसान कांग्रेस अध्यक्ष धरम लाल यादव, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नत्थू लाल उईके, मंडलम अध्यक्ष नारायण इनवाती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर एवं अजीज खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।