Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आदिवासियों के सम्मान और विकास के लिए में कृतसंकल्पित हूं: बंटी विवेक साहू

आदिवासियों के सम्मान और विकास के लिए में कृतसंकल्पित हूं: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
01-Jun-26
बड़ादेव स्थापना एवं गोंडी सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

छिन्दवाड़ा

आदिवासियों के सम्मान और विकास के लिए आज तक किसी भी सांसद  ने प्रयास नहीं किए, सिर्फ उनका वोट बैंक के रूप में उपयोग किया गया। भाजपा सरकार द्वारा हमेशा से ही आदिवासियों के सम्मान और विकास के लिए कार्य किया गया है। मेरे द्वारा भी शुरू से ही आदिवासियों के सम्मान और विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड नं. 09 खेरी भोपाल में आयोजित बड़ादेव स्थापना एवं विशाल गोंडी सम्मेलन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि मेरा संकल्प था कि मैं चुनाव जीतने के बाद आदिवासियों के सम्मान में सिर में गमछा बांध कर संसद में शपथ लूंगा। मैं आदिवासियों के सम्मान और विकास के लिए कृतसंकल्पित हूं। इस दौरान कार्यक्रम को पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके, महापौर विक्रम अहके सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, सौरभ ठाकुर, विश्वेन्द्र बैस, गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष बी एस परतेती, गोंडी भाषा संरक्षण संवर्धन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संतराम कुलस्ते, आर्थिक शैक्षणिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एस बी इनवाती, गोंडी भुमका प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राम गोपाल उइके, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शशि परतेती, गोंडी भुमका प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सचिव डा ग्यारसी इरपाचे, संभाग उपाध्यक्ष जितेंद्र शाह नर्रे, पूर्व वित्त विकास निगम से शोभाराम भलावी, सेवानिवृत्त एसडीओ फारेस्ट विजय कुशरे, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती चंद्रकला मर्सकोले, श्रीमती प्रभा उइके, जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा शिव कुमार मरकाम, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अगहन शाह उइके, जिलासंगठन मंत्री देवी सिंह ठाकुर, सचिव सेक्टर कमेटी उगली शेर सिंह मरावी, जिला अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से धन्नू धुर्वे, प्रमोद ओट्टी, जिला अध्यक्ष बख्त बुलंद शाह समिति सिरपत मर्सकोले, जिला अध्यक्ष गोंडी भुमका प्रकोष्ठ वीरेंद्र सरयाम, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सुखदेव कुमरे, जिला सचिव एस नवरेती, ब्लॉक अध्यक्ष परासिया वीर प्रसाद परतेती, ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ उमरेठ अरविंद उइके, कार्यक्रम संयोजक सुरजू उइके, दुर्गा प्रसाद मसराम, सतीश सरयाम, अजय उइके,वीरपाल इनवाती, मोहन उइके, कांता प्रसाद परानी, सावित्री परतेती, किसन परतेती, पंकज धुर्वे, रवि परतेती, नीलेश कुमरे, सूजल परते, कमलेश परतेती आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share News On