प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान
राजनीति
01-Jun-26
अभियान पर भाजपा की जिला कार्यशाला 2 जून को
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ष्विकास, विश्वास, जनकल्याण के 12 वर्षष् विषय पर जिलेभर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सांसद विवेक बंटी साहू की उपस्थिति में जिला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
जिला महामंत्री कमलेश उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून से 21 जून 2026 तक संपूर्ण जिले में विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरण एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
इसी क्रम में 2 जून 2026 को दोपहर 1 बजे से जिला भाजपा कार्यालय, छिंदवाड़ा में जिला कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा, दायित्व निर्धारण एवं संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। जिला महामंत्री कमलेश उईके ने बताया कि कार्यशाला में सांसद, विधायक, महापौर, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक तथा प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाने का आग्रह किया है।