Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बच्चों को आगे बढ़ाने डीएसपी कोल्हे अपने खर्च से चला रहे प्रशिक्षण केंद्र

बच्चों को आगे बढ़ाने डीएसपी कोल्हे अपने खर्च से चला रहे प्रशिक्षण केंद्र
छिंदवाड़ा
01-Jun-26
संत रविदास वार्ड में निःशुल्क शिक्षा प्रशिक्षण सेंटर का शुभारंभ,

मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

छिन्दवाडा

स्थानीय वाल्मीकि गुरुद्वारा, संत रविदास वार्ड क्रमांक 23 में गत दिवस निःशुल्क शिक्षा प्रशिक्षण सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी हौसला अफजाई के लिए डीएसपी श्री आर.के.डोल्हे द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी तर्ज पर गुरैया ढाना स्थित संत रविदास सामुदायिक भवन में भी 11 मई 2026 को निःशुल्क शिक्षा प्रशिक्षण सेंटर संचालित किया गया। सेंटर का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के गरीब बच्चों में परिलक्षित कमियों को दूर कर शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उनके सर्वांगीण विकास के माध्यम से उन्हें काबिल इंसान बनाना है।

इस नेक कार्य में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर योगेश बिन्झाड़े, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक मधुकर गोंडे, शिक्षक शरद कुशवाह तथा नारी उत्थान समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनम अहिरवार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय वार्डवासियों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही डीएसपी श्री डोल्हे द्वारा अपनी व्यक्तिगत बचत से संचालित किए जा रहे इस सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
Share News On