Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मानसिक तनाव होने या आत्महत्या का ख्याल आने पर उससे बाहर कैसे निकले?

मानसिक तनाव होने या आत्महत्या का ख्याल आने पर उससे बाहर कैसे निकले?
छिंदवाड़ा
06-Jun-26
बिछुआ के कॉलेज में डॉ. लक्ष्मी सहारे ने बताए उबरने के उपाए

छिन्दवाडा

युवाओं को अवसाद, तनाव एवं आत्महत्या जैसे गंभीर विचारों से दूर रखने तथा उनमें जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी चंद के मार्गदर्शन एवं शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के प्राचार्य डॉ. पी. यादव के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. साक्षी सहारे ने मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या निषेध विषय पर व्याख्यान देते हुए छात्र-छात्राओं को तनाव प्रबंधन, अवसाद के लक्षणों की पहचान तथा उनसे उबरने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्वपूर्ण है और तनाव की स्थिति में खुलकर संवाद करना आवश्यक है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. विपिन मोखलगाय, मनीष पटेल एवं डॉ. नीरज खंडागले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। शासन की इस पहल की विद्यार्थियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा सराहना की गई।
Share News On