Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छोटी बाजार में 5100 कंडों के सिंहासन पर विराजित होलिका का होगा दहन

छोटी बाजार में 5100 कंडों के सिंहासन पर विराजित होलिका का होगा दहन
छिंदवाड़ा
01-Mar-26
छिंदवाड़ा 

इस वर्ष छोटी बाजार में महानगरों की तर्ज पर
भव्य होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है। समिति से जुड़े अरविंद राजपूत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छोटी बाजार में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष छोटी बाजार में 5100 कंडों के सिंहासन पर विराजित होलिका का दहन किया जा रहा है। साथ ही कलाकारों द्वारा मसाने की होली की तर्ज पर इस वर्ष भोलेनाथ की शिवगणों के साथ होली अद्भुत प्रस्तुति की जाएगी।  कार्यक्रम रात्री 8:00 बजे प्रारंभ होगा।  होलिका दहन रात्रि 12:00 बजे किया जाएगा। होलिका दहन के उपरांत  सारे मतभेद भुलाकर सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलेंगे। यह पूर्णतः पारिवारिक एवं नशा-मुक्त होली है। सभी नागरिकों से समिति ने अपने परिवार सहित उपस्थित होकर आनंद के साथ होली का उत्सव मनाने का आग्रह किया है। 
Share News On