Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने की बैठक

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने की बैठक
छिंदवाड़ा
01-Mar-26
छिंदवाड़ा 

लालझंडा कोल माइंस मजदूर यूनियन केंद्रीय कार्यालय गुढ़ी अंबाड़ा में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने को लेकर आज रविवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) की जिला समिति के द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया।

ज्ञात होकि उक्त कार्यक्रम लाल झंडा कार्यालय गुढ़ी में 8 मार्च रविवार को सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।
बैठक के दौरान महिला समिति की अध्यक्ष प्रमिला निगम, सचिव माला चौधरी एवं सदस्यगण सुशील चौरासे, सुकरवती कुमरे, लक्ष्मी डेहरिया, संध्या यादव, प्रियंका मालवीय, मीना, सियावती, कमला, सुनीता साकरे, नम्रता यादव, कल्पना यादव सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
Share News On