Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

10 मार्च को सेवा संकल्प सोसायटी का विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

10 मार्च को सेवा संकल्प सोसायटी का विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
छिंदवाड़ा
01-Mar-26
स्व:श्याम स्वरूप शुक्ला की स्मृति में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

छिंदवाड़ा 

अग्रणी सामाजिक संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी 10 मार्च को खजरी चौक ओवर ब्रिज के नीचे एस सी  पोस्ट मैट्रिक छात्रावास परिसर में  नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और  संकल्प सम्मान समारोह का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्व: पं.श्याम स्वरूप शुक्ला की पुण्य स्मृति में करेगी।  उक्त आयोजन को सुव्यवस्थित करने हेतु संस्था सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक परासिया रोड अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में की गई। बैठक में सभी ने अपने अपने विचार एवं कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बृहद करने हेतु सुझाव दिए  ।

स्वास्थ्य शिविर में ये चिकित्सक देंगे सेवायें 
  • वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ - डॉ नीरजा तिवारी, डॉ शोभा मोइत्रा, डॉ.श्वेता पाठक, डा.प्रीति बघेल
  • वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ - डॉ. हितेश मिश्रा , डॉ. राहुल चतुर्वेदी डॉ भोला यादव 
  • आयुर्वेदाचार्य -  डा दिलीप खरे, डॉ. पवन नेमा
  • हृदय मधुमेह एवं फेफड़े छाती रोग विशेषज्ञ - डॉ. जी एस दुबे, डॉ विकास द्विवेदी, डॉ.दिनेश ठाकुर, डा.के एस बजाज
  • मूत्र पथरी किडनी रोग विशेषज्ञ -  डॉ पुष्पेंद्र बघेल 
  • बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ - डॉ अल्पना शुक्ला, डा. शुभम बारंगे
  • नाक कान गला रोग विशेषज्ञ - डॉ सुधीर शुक्ला 
  • अस्थि हड्डी रोग विशेषज्ञ - डॉ. नाहर 
  • चर्म रोग विशेषज्ञ - डॉ हितेश भलावी 
  • कंसलटेंट फिजिशियन - डॉ.श्रद्धा शर्मा
संस्था की ओर से निशुल्क दवाइयां भी जरूरतमंद मरीजों को प्रदान की जाएगी।  साथ ही आशीष वर्मा के द्वारा उक्त शिविर में निःशुल्क आयुमान कार्ड भी बनाए जाएंगे ,निःशुल्क बी पी शुगर की जांच भी की जाएगी ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक समाजसेवी विनोद तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सुश्री आराधना शुक्ला, अध्यक्ष डा.चंद्रकांत विश्वकर्मा, सचिव संदीप अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष भावना बनारसे, श्रीमती दीपा राय, श्रीमती  स्वाति साहू, प्रवक्ता डॉ.डी. एस. चौर, श्रीमती निशा यादव ,डॉ मीरा पराड़कर, सपना सोनी, उर्मिला सिंह ,मंजू डेहरिया, डॉ सविता चौरे, अर्चना लोखंडे, पूजा चंद्रवंशी, सुनील, विजय बहादुर वर्मा ,नंदू निर्मलकर, कमलेश डेहरिया एड .मुकेश दीक्षित डॉ. दीपसिंह मालवी डॉ. ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अमित द्विवेदी, डॉ.महेश बंदेवार संकेत पांडे, आशीष वर्मा ,डी.पी.मालवीय आदि सदस्य उपस्थित रहे। आभार सचिव संदीप अग्निहोत्री ने व्यक्त किया ।
Share News On