शॉपिंग ज़ोन में होली के धमाकेदार ऑफर्स आज से शुरू
बिजनेस
01-Mar-26
छिंदवाड़ा
शॉपिंग जोन द्वारा होली के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स और बेहतरीन डील्स पेश की जा रही हैं । जिसे लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शॉपिंग जोन के डायरेक्टर कृष्ण चंद हरजानी ने बताया कि इस होली फेस्टिव सीजन में ग्राहकों की सबसे पसंदीदा और बहुप्रतीक्षित ऑफर छिंदवाड़ा के लीडिंग सुपर मार्केट Shopping Zone में 1 मार्च से 7 मार्च 2026 तक चल रहा है पहला हफ्ता सबसे सस्ता।
प्रबंधन के अनुसार, 4 मार्च 2026 को धुरंडी के दिन सभी स्टोर बंद रहेगे। इसके अलावा बाकी सभी दिनों में ग्राहक शानदार छूट और खास “Buy 1 Get 1” (B1G1) ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे।
दैनिक उपयोग के उत्पादों पर भारी छूट, कॉम्बो पैक्स और सीमित समय के लिए विशेष डील्स उपलब्ध रहेंगी । सभी ग्राहकों से अपील है कि वे 1 से 7 मार्च के बीच इस खास अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और होली की खरीदारी को और भी किफायती बनाएं।