Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बागेश्वर धाम के लिए निकली यात्रा का कांग्रेस भवन में हुआ पूजन

बागेश्वर धाम के लिए निकली यात्रा का कांग्रेस भवन में हुआ पूजन
छिंदवाड़ा
28-Feb-26
धार्मिक यात्रा में सहभागी बने कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण

छिन्दवाड़ा

जिले की जनता की बागेश्वरधाम के प्रति बड़ी आस्था व विश्वास है। इसी विश्वास और आस्था के साथ कांग्रेस के तत्वावधान में बागेश्वर धाम तक पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा का राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूजन अर्चन कर स्वागत किया गया। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण इस धार्मिक यात्रा में सहभागी बनें।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे कांधों पर गदा लेकर पदयात्रा में सहभागी बनें। विदित हो कि कांग्रेस के युवा नेता अनुज सोनी के नेतृत्व में ईएलसी चौक से बागेश्वर धाम तक धार्मिक पद यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए बागेश्वर धाम पहुंचेगी और विधि विधान से पूजन अर्चन के उपरांत यात्रा पूर्ण होगी।

आयोजित यात्रा का पूजन करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, सुरेश कपाले, नितिन उपाध्याय, राजीव तिवारी, किरण चौधरी, धर्मेन्द्र सोनू मागो, पप्पू यादव, चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह राहुल मालवीय, तारकेश्वर काले, दीपक वाजपाई, आशीष त्रिपाठी, शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, आशीष चौधरी, पिचू बैस, अर्जुन बघेल, धीरज घोंघे, अर्पित नायक, नारू सोनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On