Home News Helpline Classified Jobs About Contact

1 मार्च रविवार को हराम खाऊ सम्मेलन, आएंगे प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल

1 मार्च रविवार को हराम खाऊ सम्मेलन, आएंगे प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल
छिंदवाड़ा
28-Feb-26
दशहरा मैदान में शाम 7 बजे होगा कार्यक्रम

छिंदवाड़ा

होली दहन के पूर्व आयोजित होने वाला हरामखाउ सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि 1989 से होलिका दहन कि पूर्व संध्या पर हास्य बुलेटिन हरामखाऊ टाईम्स व अपमान समारोह आयोजित किया जा रहा है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी परंपरा का निर्वहन करते हुए 01 मार्च रविवार कि शाम 7 बजे स्थानीय दशहरा मैदान (पोला ग्राउंड) में रंगारंग विमोचन कार्यक्रम का आयोजन होगा । इस कार्यक्रम में लाफ्टर चौलेंज विनर हास्य कलाकार सुनील पाल हास्य रस से सराबोर करेंगे। परंपरानुसार रंगारंग ’पेरोडी गीत, संगीत कि मधुर शाम के साथ हास्य पत्रिका हरामखाऊ टाईम्स के 38 वें अंक का विमोचन कार्यक्रम होगा।


Share News On