Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान जागरूकता कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान जागरूकता कार्यशाला आयोजित
छिंदवाड़ा
01-Mar-26
छिंदवाड़ा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर “विज्ञान के प्रति जागरूकता एवं विज्ञान में भविष्य की संभावनाएँ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक सी वी रमन द्वारा खोजे गए रमन इफेक्ट की स्मृति में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है।

कार्यक्रम का आयोजन आशा दिव्यांगजन संगठन द्वारा म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की विज्ञान लोकव्यापीकरण योजना के अंतर्गत किया गया। संस्था अध्यक्ष श्रीमती आरती टांडेकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान हमें तर्क, प्रमाण और प्रयोग के आधार पर सोचने की प्रेरणा देता है तथा जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है।

विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में हीना नागवंशी, ललिता नागवंशी एवं हेमंत विश्वकर्मा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञाे द्वारा विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता, भौतिक, रासायनिक एवं जैविक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उपलब्ध केरियर विकल्पों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भाग लिया। संस्था आशा दिव्यांगजन संगठन द्वारा सक्रिय विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
Share News On