Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

3 और 4 मार्च दो दिन का शासकीय अवकाश घोषित

3 और 4 मार्च दो दिन का शासकीय अवकाश घोषित
छिंदवाड़ा
01-Mar-26
छिंदवाड़ा 

इस वर्ष होलिका त्योहार पर भद्रा और ग्रहण का साया होने से त्योहार मनाने को लेकर आम नागरिकों में बहुत ही असमंजस दिखाई दे रहा है। 2 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा है लेकिन धुरेंडी पर भद्रा और चंद्र ग्रहण होने के कारण रंग गुलाल 4 मार्च को खेला जाएगा। माहौल को देखते हुए प्रदेश सरकार ने भी दो दिन का शासकीय अवकाश घोषित कर दिया है। 

मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा दिनांक 01 मार्च, 2026 को संशोधित अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य शासन द्वारा 29 दिसम्बर 2025 के द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में दिनांक 03 मार्च, 2026 दिन मंगलवार को होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

राज्य शासन द्वारा होली पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 04 मार्च 2026 को भी निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश एवं सामान्य अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
Share News On