माधव स्मृति न्यास का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 7 मार्च शनिवार को
छिंदवाड़ा
01-Mar-26
छिंदवाड़ा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माधव स्मृति न्यास द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 7 मार्च शनिवार को प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक ग्राम गुरैया में किया गया है ।
माधव स्मृति न्यास के अध्यक्ष भजनलाल चोपड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सभी प्रकार के महिला रोग विशेषज्ञ के साथ सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे । साथ ही मोतियाबिंद के मरीजों के नेत्रों का परीक्षण कर शंकराचार्य नेत्रालय नरसिंहपुर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा । आम नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आग्रह न्यास ने किया है।