श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां प्रारंभ
छिंदवाड़ा
01-Mar-26
छिंदवाड़ा
श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर में आगामी हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों हेतु मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने हेतु मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।
मंदिर ट्रस्ट के मुख्य पुजारी अनिल मालवी एवं आंतरिक अध्यक्ष ईशान मेद ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 45 क्विंटल से अधिक का महा विशाल भंडारा मंदिर में किया जाता है जो कि इस वर्ष भी किया जाएगा इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा बैठक में निर्णय लिया गया की मंदिर में सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुंदरकाण्ड अखंड रामायण पाठ भजन कीर्तन हवन पूजन एवं महाअभिषेक किया जायेगा जिसको लेकर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।