जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं ने जिलेवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
01-Mar-26
छिंदवाड़ा।
होली की पूर्व संध्या पर जिले के जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं ने जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए मंगलकामना की है। सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह होली पर्व आपके सभी दुखों को दूर करे और आपके जीवन को खुशियां और आशाओं के रंगों से भर दे। रंगों के त्यौहार होली पर आपको प्रेम का लाल रंग, समृध्दि का हरा रंग, शांति का नीला रंग और आनंद का पीला रंग मिले। उन्होंने कहा कि होली भारत का एक ऐसा त्यौहार है जहां विभिन्न समुदायों और सामाजिक पृष्ठभूमि के लोग रंगों से खेलकर बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशियां मनाते है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि होली में पर्यावरण सरंक्षण एवं जल सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेली जाए तथा पशु-पक्षियों पर रंग ना डाले।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकात्मता का उत्सव है। यह पर्व समाज के हर वर्ग को जोड़ने और पारस्परिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए हर्षोल्लास और शांति के साथ त्योहार मनाएं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुल नाथ ने भी जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख शांति और खुशियां लेकर आए। सभी मिलजुल कर त्योहार का आनंद ले।