संत रविदास जी महाराज की जयंती से शुरू होगा समरसता कार्यक्रम
राजनीति
26-Jul-26
भाजपा ने बनाई रूपरेखा, 27 जुलाई को होगी जिला कार्यशाला

छिंदवाड़ा
भाजपा संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती जिलेभर में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यक्रम की जिला टोली की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला महामंत्री विजय पांडे को कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया है। वहीं मनोज चौरे, राकेश माइकल पहाड़े, सुखनंदन जवारे (परासिया) एवं राजेश डेहरिया (सुरलाखापा) को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री विजय पांडे ने बताया कि संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता अभियान की शुरुआत 29 जुलाई से 20 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 29 जुलाई से ष् सामाजिक समरसता अभियान ष् के साथ होगी, जिसके माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और संत रविदास जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 27 जुलाई को दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक कमलेश शाह तथा महापौर विक्रम अहके विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला संयोजक विजय पांडे ने कार्यशाला में सभी नगरपालिका अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्षों, सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल टोली के सदस्यों से कार्यशाला उपस्थित रहने का आग्रह किया है।