भाजपा जिलाध्यक्ष ने जेन जी के साथ सुनी मन की बात
राजनीति
26-Jul-26
कारगिल के शहीदों के बलिदान को बताया राष्ट्र का गौरव

छिंदवाड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में जेन जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, सामाजिक नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी जैसे विषयों पर व्यक्त विचारों को युवाओं ने गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों से प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले लोगों के प्रेरक प्रयासों को देश के सामने लाता है और विशेष रूप से युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आज का जेन जी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रधानमंत्री लगातार नई पीढ़ी को नवाचार, सेवा, तकनीक और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के उपरांत, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 26 जुलाई केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। कारगिल की दुर्गम चोटियों पर भारतीय सेना के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा तथा पूरी दुनिया को भारत के स्वाभिमान और सैन्य पराक्रम का परिचय कराया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे, साईं कोचिंग के संचालक संतोष साहू, अनिल गुप्ता, कार्यालय मंत्री भारत घई, जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी, भाजपा नेता धर्मेन्द्र मिगलानी, संजय पटेल, राकेश माइकल पहाड़े, दिनेश दिन्शु यादव, नीरज सिंह, प्रशांत भावरकर, दीपक कोल्हे, अभिषेक परतेती, लवकेश यादव, तरूण सोनी, कल्पना धुर्वे, अर्षिका वाटके, ताम्या, कुमकुम, ऋतु, परी, प्रेरणा, रिंकल, राजवी, आषुतोश, असफिया, जिया खान, हर्षिता, उमा, दिशा, रितिक, प्रितेश, शुभम, यश, प्रथम, युग, रितेष, नवीन, शिवम, आरूषी, प्रतिभा, अनन्त, अंश, राजू, काजल, मीनाक्षी, आयषा, तनिष्का, अंचल, संजीवनी, जीविका, प्रज्ञा, गौरी, अवनी, प्रियांशी, गुड्डू, राजू, किंजल, अरूण, वेद, गुरूओम, अमन, कौशर मंसूरी, करिश्मा, धानी, उमा सहित बड़ी संख्या में जेन जी युवा, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।