Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सरकारी कर्मचारी तनाव प्रबंधन सीखने जाएंगे बेंगलूरू

सरकारी कर्मचारी तनाव प्रबंधन सीखने जाएंगे बेंगलूरू
छिंदवाड़ा
22-Jul-26
आर्ट ऑफ लीविंग में आयोजित आनंद शिविर में सीखेंगे मानसिक संतुलन और जीवन मूल्य

छिन्दवाडा 

कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा जिले के समस्त विभाग प्रमुखों को आर्ट ऑफ लीविंग, बेंगलुरु में 7 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले आनंद शिविर में शासकीय सेवकों की सहभागिता सुनिश्चित कराने एवं इच्छुक अधिकारियों-कर्मचारियों का पंजीयन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य आनंद संस्थान, भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य शासकीय सेवकों में सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन, कार्यकुशलता तथा जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करना है। राज्य आनंद संस्थान के माध्यम से प्रत्येक शासकीय प्रतिभागी अपने संपूर्ण सेवाकाल में किसी भी एक आनंद शिविर में भाग ले सकता है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी ज्ञापन में सभी विभाग प्रमुखों से कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों के इच्छुक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पंजीयन राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट www.anandsansthanmp.in⁠  पर निर्धारित समयावधि में कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक शासकीय सेवक इस प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर सकें।
Share News On