Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पूर्व सांसद नकुलनाथ शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचे

पूर्व सांसद नकुलनाथ शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचे
राजनीति
22-Jul-26
दिवंगत आत्माओं को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचे। दिवंगत आत्माओं को पुष्पांजलि अर्पित कर दुख में डूबे परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के निज निवास गुरैया पहुंचकर दिवंगत राजाराम ओकटे जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की। ग्राम गुरैया के पूर्व सरपंच स्व.श्री कल्लू अहिरवार के निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट कर दुख व्यक्त किया साथ ही पुष्पांजलि अर्पित की।  

चांद के ग्राम बतरी निवासी दिवंगत राजेन्द्र पटेल के निवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवारजनों को सांत्वना व दिलासा दी। इसके बाद वे चौरई नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल के निवास पहुंचे। विदित हो कि गत दिनों श्री खंडेलवाल की माता जी का दुखद निधन हुआ था। श्री नाथ ने शोक संवेदनाएं प्रगट कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवारजनों को ढांढस बंधया। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On