यादव के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया शोक
राजनीति
22-Jul-26
छिंदवाड़ा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव के असामयिक निधन पर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव का निधन भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। वे एक कर्मठ, समर्पित एवं जनसेवा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध संगठनकर्ता थे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। उनका सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व सदैव सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।
लोकतंत्र सेनानी आत्माराम नागले को दी श्रद्धाजंलि
भाजपा शिवपुरी मंडल के कार्यालय मंत्री ईश्वरी नागले एवं रमेश नागले के पिता, लोकतंत्र सेनानी आत्माराम नागले के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय आत्माराम नागले ने लोकतंत्र की रक्षा एवं राष्ट्रहित के लिए संघर्षपूर्ण जीवन जिया। उनका व्यक्तित्व सादगी, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक था। उनका निधन समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।