Home News Helpline Classified Jobs About Contact

25 जुलाई को छिंदवाड़ा में होगी आध्यात्मिक संजीवनी संगोष्ठी

25 जुलाई को छिंदवाड़ा में होगी आध्यात्मिक संजीवनी संगोष्ठी
छिंदवाड़ा
22-Jul-26
जीवन परिवर्तन और जन-समाधान पर होगा मंथन

छिंदवाड़ा

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा श्रद्धेय चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में 25 जुलाई को एक दिवसीय श्आध्यात्मिक संजीवनी संगोष्ठीश् का आयोजन किया जाएगा। जीवन परिवर्तन एवं जन-समाधान विषय पर आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी में शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे संत-साधक आध्यात्मिक चिंतन और जन-जागरण के विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

यह संगोष्ठी शनिवार, 25 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक मोहन नगर स्थित सिंधु भवन में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए युवा, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, कर्मचारी, किसान, मातृशक्ति, बुद्धिजीवी और समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी अशोक माहोरे ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जीवन की चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच लोगों को मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करने की आवश्यकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है।

संगोष्ठी में प्रतिभागियों को जीवन की समस्याओं के आध्यात्मिक समाधान, तनावमुक्त एवं आनंदमय जीवन जीने के सरल उपायों तथा व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण एवं उत्थान के मार्ग के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शांतिकुंज से आए वक्ता भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जन-जागरण से जुड़े विषयों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क है। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से संगोष्ठी में उपस्थित होकर इसका लाभ लेने की अपील की है।
Share News On