चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का जीएडी ने किया आदेश जारी
छिंदवाड़ा
03-Apr-26
शिक्षकों में हर्ष की लहर, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का प्रयास हुआ सफल
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सह संगठन मंत्री नंदकुमार शुक्ला, संभाग अध्यक्ष तोरणलाल परतेती, संभागीय सह संगठन मंत्री शशि कुमार तिवारी ने बताया कि 5 सितम्बर 2025 शिक्षक दिवस के दिन राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ० मोहन यादव द्वारा लगभग एक लाख से अधिक सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक जिसमें खेल एंव संगीत शिक्षक भी सम्मिलित हैं, को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान (समयमान) वेतनमान देने की घोषणा की थी।

13 जनवरी 2026 को मंत्रिपरिषद कैबिनेट ने निर्णय लिया और अंततः हनुमान जयंती के अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग (जी०ए० डी०) ने 2 अप्रैल को आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के पूर्व, मध्यप्रदेश के अन्दर शिक्षकों का, शासन से मान्यता प्राप्त संगठन, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से काम करने वाला म० प्र० शिक्षक संघ का लगभग 2 वर्षों से निरंतर प्रयास जारी था । बार-बार शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रत्यक्ष मिलकर ज्ञापन दिए गए और प्रदेश के सबसे बड़े संवर्ग को चौथा क्रमोन्नत वेतनमान देने हेतु बार-बार आग्रह किया ।
म.प्र. शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने 1 अप्रैल 2026 को अपर मुख्य सचिव वित्त मनीष रस्तोगी एवं अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय शुक्ला एंव स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल से प्रत्यक्ष मिलकर अनुरोध किया था कि कैबिनेट के निर्णय के बाद आदेश जारी होने में इतना विलंब क्यों हो रहा है ? अंतत 2 अप्रैल को आदेश जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की इस आदेश से लगभग 322 करोड़ का भार आएगा किन्तु मध्यप्रदेश के शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने में अपार खुशी हो रही है ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री राठौर को वल्लभ भवन में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश की प्रति उपल्बध कराई । इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर शैलेश खरे भी साथ में उपस्थित रहे । प्रदेश अध्यक्ष श्री राठौर और महामंत्री राकेश गुप्ता ने समूचे शिक्षक संवर्ग की ओर से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया ।
संगठन का अगला लक्ष्य राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी उत्पन्न परिस्थितियों पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रयासों को पूरी तत्परता के साथ कार्यान्वयन पर होगा । मध्यप्रदेश शिक्षक संघ छिंदवाड़ा जिला कार्यकारिणी से अध्यक्ष संजय नागदवने, जिला सचिव प्रदीप सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष बसंत शक्रवार, संगठन मंत्री वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, मार्गदर्शक विकास डबली, उपाध्यक्ष सर्वश्री विनोद कुमार वर्मा, महेश कुमार भादे, राकेश कुमार मालवीय, श्रीमती सुशीला भारती, श्रीमती चम्पा नवरेती, श्रीमती गीता भारती, सह सचिव सर्वश्री ब्रजेश कुमार प्रजापति, श्रीमती रत्ना शुक्ला, गजानंद बघेल, महेन्द्र कुमार, शरद राय, श्रीमती योगिता परिहार, कार्यकारिणी सदस्य, सर्वश्री श्याम कुमार गुन्हेरे, रघुनाथ वर्मा, शिवकुमार तिवारी, अरविन्द शुक्ला, श्रीमती अनिता इवनाती, संजय कुमार परतेती, श्रीमती शीतल सोनी, देवेन्द्र चरडे, श्रीमती संगीता बेडे सहित छिंदवाड़ा की समस्त जिला, विकासखंड एवं तहसील इकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विशेष प्रयासों के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी को बधाई तथा समस्त शिक्षक साथियों, भाइयों एवं बहनों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है ।