बिजली कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बीएमएस ने दिया धरना
छिंदवाड़ा
03-Apr-26
छिन्दवाड़ा
भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत महासंघ से सम्बद्ध म.प्र.बिजली कर्मचारी महासंघ 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तर भर में चलाये जा रहे आंदोलन के तीसरे चरण में प्रवेश कर गया। छिंदवाड़ा में 2 अपै्रल को एक दिवसीय धरना आंदोलन प्रशासनिक भवन रानी दुर्गावती चौक खजरी रोड़ पर किया गया। इस धरना आंदोलन में आउटसोर्स ,संविदा , कर्मचारियों के नियमित कर्मचारियों की ल्ंाबित वेतन विसंगति तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली ग्रेज्युटी उपादान की अधिकतम सीमा 25 लाख रूपये किये जाने आदि मांगों को प्रमुखता से रखा गया।

इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश श्रीवास्तव ने आंदोलन की पृष्ठभूमिका के संबंध में उपस्थित कर्मचारियों को जानकारी दी। उन्होंने अभी तक आंदोलन के विभिन्न चरणों की समीक्षा करते हुये यह आव्हान किया कि तीसरे चरण के आंदोलन के पूर्ण होने के पश्चात् अब चौथे चरण आंदोलन का भोपाल में 16 अप्रैल को होगा।
बिजली कर्मचारियों म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ ,जिला समिति के पदाधिकारी तथा कर्मचारी संघ के साथ ही रोजगार सहायक संघ के धरना स्थल पर उपस्थित होकर बिजली कर्मचारी के इस आंदोलन के माध्यम से उठाई गयी मांगों का समर्थन किया। प्रशासन से यह मांग की गई कि विद्युतकर्मियों की 11 सूत्रीय मांगों का तत्काल निराकरण करने हेतु त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन करें। कार्यक्रम का संचालन रामलखन दीक्षित के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री अजय पाल के द्वारा सभी बिजली कर्मचारियों एवं प्रशासन अधिकारियों को परोक्ष व अपरोक्ष रूप में इस धरना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया और आंदोलन के अगले चरणों को पूर्ण करने में आत्म संयम ,धैर्य एवं एकजुटता का आव्हान करते हुये धरना प्रदर्शन को समाप्ति की घोषणा की गयी ।