उभेगांव में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 4 अप्रैल से
छिंदवाड़ा
03-Apr-26
छिंदवाड़ा
उभेगांव में बने सुंदर एवं मनोहारी श्री तारण तरण दिगंबर जैन चौत्यालय का तीन दिवसीय जिनवाणी अस्थाप, कलशारोहण ,वेदी प्रतिष्ठा एवं तिलक महोत्सव का मंगलमय शुभारंभ शनिवार 4 अप्रैल के शुभ दिन पूरे देश से पधारे त्यागी व्रती साधकों, श्रेष्ठीजनों, श्रावक - श्राविकाओं सहित सकल जैन समाज की उपस्थिति में होगा।
प्रथम दिवस जिनवाणी अस्थाप महोत्सव मनाया जाएगा जिसका शुभारंभ प्रातः 5.30 बजे सामायिक, ध्यान प्रभात फेरी से होगा। 7 बजे से मंत्र जप, श्री तारण त्रिवेणी पाठ, भाव पूजा, 8 बजे से मंदिर विधि एवं प्रवचन, 9.30 से ध्वज प्रभावना, आरती, ध्वज वंदन एवं ध्वजारोहण, 11 बजे से पात्र भावना, दोपहर 1 बजे से बृहद मंदिर विधि पश्चात जिनवाणी पालकी यात्रा कार्यक्रम स्थल से चौत्यालयजी तक जहां जिनवाणी अस्थाप होगा। शाम 4.30 बजे से पात्र भावना, रात्रि 7 बजे से आरती भक्ति स्तुति, 8 बजे से प्रवचन एवं 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या रविन्द्र जैन नाइट का आयोजन होगा जिनमें सकल समाज से धर्म लाभ लेने की अपील आयोजक सवाई सेठ परिवार एवं महोत्सव समिति द्वारा की गई है।
शुक्रवार के शुभ दिन जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सुधीर जैन, पुलिस विभाग से एसडीओपी चौरई भारती जाट, चांद टीआई राकेश सिंह बघेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।