Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा का 4 एवं 5 अप्रैल को मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

भाजपा का 4 एवं 5 अप्रैल को मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
छिंदवाड़ा
03-Apr-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के मार्गदर्शन में जिले में व्यापक स्तर पर मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला संयोजक कमलेश उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल, शनिवार को जिले के 9 मंडलों में प्रशिक्षण सत्र प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होंगे।

उन्होंने बताया कि चावलपानी मंडल का प्रशिक्षण चावलपानी में तथा तामिया मंडल का प्रशिक्षण सामुदायिक मंगल भवन, तामिया में संपन्न होगा। वहीं अमरवाड़ा नगर, सिंगोड़ी, सुरलाखापा एवं बटकाखापा मंडलों का प्रशिक्षण श्री तुलसा होटल, अमरवाड़ा में आयोजित किया गया है। इसी क्रम में चौरई नगर एवं चौरई ग्रामीण मंडलों का प्रशिक्षण अन्नपूर्णा लॉन, चौरई में तथा चांद मंडल का प्रशिक्षण वर्ग चंद्रवाटिका लॉन में संपन्न होगा।

कमलेश उईके ने आगे बताया कि 5 अप्रैल को राममंदिर, पातालेश्वर एवं सारना मंडलों का प्रशिक्षण जिला भाजपा कार्यालय, छिंदवाड़ा में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित होकर वर्ग को संबोधित करेंगे।

उन्होंने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय की पाबंदी का पालन करते हुए प्रशिक्षण कार्यशालाओं में अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित करें। श्री उईके ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठनात्मक सुदृढ़ता, कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता एवं कार्यकुशलता के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और कार्यप्रणाली को प्रभावी ढंग से समझने तथा जनसेवा में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने हेतु सक्षम बनाएगा।
Share News On