Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सामाजिक व सांस्कृतिक समितियों को दी 3 लाख 75 हजार की सहायता

सामाजिक व सांस्कृतिक समितियों को दी 3 लाख 75 हजार की सहायता
छिंदवाड़ा
03-Apr-26
प्रत्येक विधानसभा में मिली 75-75 हजार की राशि

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले की सामाजिक व सांस्कृतिक समितियों और मंडलों को 3 लाख 75 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है जिसमें प्रत्येक विधानसभा को 75-75 हजार की राशि दी है। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रत्येक विधानसभा के मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा के आधार पर सामाजिक व सांस्कृतिक समितियों और मंडलों को सामग्री क्रय करने हेतु 15-15 हजार की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है।

इन समितियों और मंडलों को मिली राशि

जिसके तहत मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला की अनुशंसा पर छिन्दवाड़ा में श्री संतोषी माता जलकल्याण समिति, श्री दुर्गा भजन मंडल छिन्दवाड़ा, अध्यक्ष ग्राम भारती की अनुशंसा पर सरस्वती शिशु मंदिर कुहिया, श्री पंचमुखी शिव सेवा समिति, मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजौलिया की अनुशंसा पर नारायण स्व सहायता समूह नोनिया करबल, मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी की अनुशंसा पर महिला जागृति स्व सहायता समूह परासिया, मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे की अनुशंसा पर महावीर मंदिर समिति मंडल उमरेठ, हनुमान मंदिर समिति बिजोरी गुमाई, मंडल अध्यक्ष देवी पाल की अनुशंसा पर शिव शक्ति फार भजन मंडल सिरगोरा, जय दुर्गा मंडल बीजागोरा, मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे की अनुशंसा पर जय श्री राम रामायण मंडल सिंरोज, मंडल अध्यक्ष गोल्डी नेमा की अनुशंसा पर श्रीराम समिति अमरवाड़ा, शिव महिला मंडल समिति अमरवाड़ा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा श्याम डेहरिया की अनुशंसा पर मां वैष्णवी सेवा समिति हड़ाई, महिला भजन मंडल सायरा, मंडल अध्यक्ष बब्लू पटेल की अनुशंसा पर गायत्री भजन मंडल आमाझिरी खुर्द, जय भोले जस मंडल पांजरा, बजरंग जस एवं रामायण मंडल थोटामाल, मंडल अध्यक्ष मदन राय की अनुशंसा पर श्री राधेश्याम सतसंग रामायण मंडल चौरई, गायत्री परिवार समिति चौरई, मंडल अध्यक्ष योगेश साहू की अनुशंसा पर शिव समिति दमुआ, हमारे हनुमान समिति वार्ड नंबर 17 दमुआ, मंडल अध्यक्ष सुनील मर्सकोले की अनुशंसा पर राधिका महिला भजन मंडल झिरपा तामिया, मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी की अनुशंसा पर श्री नीलकंठेश्वर महादेव समिति सुकरी वार्ड नं. 17 जुन्नारदेव एवं श्री सिध्देश्वर हनुमान वार्ड नं. 15 ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला को राशि स्वीकृत की गई है। इन सभी सामाजिक व सांस्कृतिक समितियों और मंडलों को सामग्री क्रय करने हेतु 15-15 हजार की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है। सामाजिक व सांस्कृतिक समितियों और मंडलों को सामग्री क्रय करने हेतु राशि स्वीकृत की जाने पर सभी सामाजिक व सांस्कृतिक समितियों और मंडलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया गया है।    
Share News On