मंजू बैस प्रभारी व किरण चौधरी समन्वयक मनोनीत
छिंदवाड़ा
03-Apr-26
जिला महिला कांग्रेस में हुई दो नई नियुक्तियां
छिन्दवाड़ा
कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस में दो नई नियुक्तियां की गई है। जिला महिला कांग्रेस प्रभारी एवं जिला महिला कांग्रेस में समन्वयक पद पर नियुक्तियां कर कांग्रेस की महिला नेत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार छिन्दवाड़ा जिला महिला कांग्रेस में प्रभारी पद की जिम्मेदारी श्रीमती मंजू बैस को सौंपी गई है। श्रीमती किरण चौधरी को जिला महिला कांग्रेस में समन्वयक मनोनीत किया गया है। दोनों ही नवनियुक्त महिला नेत्रियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का आभार माना है।