Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों के बच्चों को ड्रीम्स एकेडमी दे रही निःशुल्क कोचिंग

कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों के बच्चों को ड्रीम्स एकेडमी दे रही निःशुल्क कोचिंग
शिक्षा
07-Sep-26
ड्रीम्स एकेडमी में मना शिक्षक दिवस

छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा

ड्रीम्स एकेडमी के छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस हर्षाेल्लाह के साथ मनाया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती जी एवं डॉ राधाकृष्णन सर्वपल्ली का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। मां सरस्वती की वंदना के बाद विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक सम्मान पर अपनी बातें रखी। विद्यार्थियों द्वारा एकेडमी के संचालक सहित समस्त शिक्षकों को तिलक लगाकर एवं उपहार प्रदान कर सम्मान किया। एकेडमी की टीम के समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शित करते हुए बारी-बारी से उद्बोधन दिया। 

संस्था के संचालक व समाज सेवी मुकेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी में जिन विद्यार्थियों के माता-पिता या दोनों में से कोई एक शांत हुए हैं ऐसे विद्यार्थियों को एकेडमी विगत 6 वर्ष से निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है एवं जिन विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं ऐसे विद्यार्थियों को भी संस्था निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जिनकी आर्थिक स्थिति अत्यधिक दयनीय है उन्हें संस्था द्वारा निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी।  ऐसे विद्यार्थी जो बोर्ड परीक्षा कक्षा पांचवी, आठवीं, दसवीं में 96 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्रों को एकेडमी द्वारा निशुल्क शिक्षा प्रदान की जावेगी।

सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माताजी कुसुम मालवीय एकेडमी के संचालक समाज सेवक मुकेश मालवीय एकेडमी के शिक्षक रोहित मालवीय सोनम मालवीय सीमा मालवीय आयुष गोस्वामी अभिलाश दुबे आयुष यादव मनीष यादव शुशील मालवी अंशुल मिश्रा मुस्कान यादव रिया मालवी भक्ति डेहरिया एवं एकेडमी के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!