Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेवा संकल्प अभियान अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: विवेक बंटी साहू

सेवा संकल्प अभियान अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: विवेक बंटी साहू
राजनीति
07-Sep-26
छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा की मासिक बैठक में शामिल हुए सांसद  

छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी आवश्यकताओं को समझें और जरूरतमंदों की सेवा में सहभागी बनें। यह बात सांसद विवेक बंटी साहू ने भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में सोमवार को आयोजित हुई सेवा, संगठन और जनसंपर्क को गति देने के लिए मासिक बैठकोें एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशालाओं को संबोधित करते हुए कही।
        
सांसद विवेक बंटी साहू ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और पूरी सक्रियता के साथ अभियान के सभी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करें तथा सेवा संकल्प अभियान को जिले में जनसेवा का व्यापक अभियान बनाएं। उल्लेखनीय है कि जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में सोमवार को जिला भाजपा की मासिक बैठके एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशालाएं आयोजित हुई। बैठकों में पिछले माह की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा की मासिक बैठकों और कार्यशालाओं में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

छिंदवाड़ा की बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति डेहरिया, पूर्व विधायक रमेश दुबे, पांढुर्णा की बैठक में जिला संगठन प्रभारी आशाराम भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, पूर्व जिला राजू परमार, वैशाली महाले, नगरपालिका पांढुर्णा अध्यक्ष संदीप घाटोडे, नगरपालिका मोहगांव अध्यक्ष संदीप घाटोडे, सौंसर जनपद पंचायत के अध्यक्ष संजय भुते, प्रदेश प्रवक्ता अजय डवले की विशेष उपस्थिति रही। जिन्होंने बैठकों और कार्यशालाओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

मासिक बैठकों में संगठनात्मक कार्यों की हुई समीक्षा  

छिंदवाड़ा में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला और पांढुर्णा में जिला संगठन प्रभारी आशाराम भारती ने मासिक बैठकों के अंतर्गत पिछले माह भाजपा संगठन द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने मंडलवार संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छिंदवाड़ा की बैठक मेें आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भाजपा संगठन की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों को केवल औपचारिकता न मानकर जनसेवा के संकल्प के रूप में लेकर कार्य करें।  

पांढुर्णा की बैठक मेें आशाराम भारती ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, निरंतर जनसंपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने आगामी सेवा संकल्प अभियान में सभी कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और टीम भावना के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठकों के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा भाजपा कार्यालयों में हुई मासिक बैठकों एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशालाओं के दौरान सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर मंथन भी हुआ। छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में हुई बैठकों में जिला टोली, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!