Home News Helpline Classified Jobs About Contact

घर-घर जाकर कर रहे डेंगू लार्वा का सर्वे

घर-घर जाकर कर रहे डेंगू लार्वा का सर्वे
स्वास्थ्य
24-Jul-26
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही सर्वे

छिन्दवाडा 

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये वार्ड क्रमांक-1 राधाकृष्ण, वार्ड नंबर- 2 गायत्री, वार्ड नंबर- 11 दयानंद सरस्वती, वार्ड नंबर- 25 छत्रपति शिवाजी, वार्ड नंबर- 27 बड़ी  मातामंदिर, वार्ड नंबर- 31 छोटी माता मंदिर, वार्ड नंबर- 38 समर्थ रामदास, वार्ड नंबर- 41 शहीद मेजर अमित ठेंगे, वार्ड नंबर- 43 षष्ठी माता मंदिर, वार्ड नंबर- 45 संत बाल्मीकि एवं वार्ड नंबर- 47 माखनलाल चतुर्वेदी इस प्रकार कुल 11 वार्डों में 8 दलों में शामिल मलेरिया सर्विलेंस वर्करों, एएनएम व शहरी आशा द्वारा कुल 497 घरों में किये गये लार्वा सर्वे के दौरान कुल 39 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।

डेंगू से बचने के लिए ये करें उपाए

सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे ने लोगों से अपील की है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।
Share News On