Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने ली शक्ति केंद्रों की मासिक बैठक

मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने ली शक्ति केंद्रों की मासिक बैठक
राजनीति
24-Jul-26
छिंदवाड़ा

भाजपा राम मंदिर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 25 एवं 34 में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने विगत एक माह में संपन्न हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने बैठक में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न विषयों पर भी विचार- विमर्श करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम में सभी से उपस्थिति की अपील भी की। इस अवसर पर वार्ड संयोजक वामन साबले, वार्ड प्रभारी शरद  बैंड, मंडल के महामंत्री पंकज पाटनी, शिखर पांडे, मनोहर ठाकरे, कपिल नरोटे, गजेंद्र बारस्कर, मनीष गुप्ता, मोहित बुनकर, सुनील मालवीय, चंद्र प्रकाश ठाकुर एवं समस्त शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share News On