कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
राजनीति
24-Jul-26
मीटर लैब टेस्टिंग की प्रक्रिया को पारदर्शी व सरल बनाने की रखी मांग

छिन्दवाड़ा
कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने मीटर लैब टेस्टिंग की प्रक्रिया और स्मार्ट मीटर की खामियों के खिलाफ मोर्चा खोला। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अविलम्ब सुधार की मांग रखी। समय रहते मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन व धरने की चेतावनी दी है। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कांग्रेस को आश्वस्त किया कि यथाशीघ्र उपभोक्ताओं के हितों को दृष्टिगत रखते हुए ठोस व कारगर कदम उठाए जाएंगे।
भारी भरकम बिजली बिलों से लोग परेशान
प्रस्तुत ज्ञापन में कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने कहा कि भाजपा की सरकार में सबकुछ बेलगाम है। बिजली बिल रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, विद्युत वितरण कम्पनी की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। उपभोक्ताओं के हितों को नजरअंदाज कर रही है। उपभोक्ता भारी भरकम बिजली बिलों से परेशान है ऐसे में मीटर लैब टेस्टिंग की जटिल प्रक्रिया से आम जनता में आक्रोश व्याप्त है।
स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द बन चुका है। स्मार्ट मीटरों में खराबी आने की शिकायतें आम हो गई है इन खराब मीटरों की टेस्टिंग के लिये विद्युत विभाग के टेस्टिंग लैब में भेजा जाता है तब उपभोक्ता को स्वंय या अपना प्रतिनिधि भेजना होता है, किन्तु इसकी प्रक्रिया उपभोक्ताओं के समझ से परे रहती है, इसलिए आवश्यकता है कि प्रक्रिया को सरल व सहज बनाया जाए। ज्ञापन अधीक्षण अभियंता वृत छिंदवाड़ा सुनील कुमार सिन्हा एवं कार्य पालन अभियंता शहर संभाग छिंदवाड़ा शरद बिसेन को सौंपा।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन प्रस्तुत करने वालों में प्रमुखतः प्रकोष्ठ प्रभारी पप्पू यादव, कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, शहर कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल दुबे, राजेन्द्र नाथ, धीरज घोंगे, राशिद खान, उज्जवल भोपे, शिवराज चौरे, अमित प्रजापति, नारू सोनी, बाबा ठाकुर, सुरजीत करोसिया, कमल यादव, शादाब उद्दीन खान, कमल करमेले, शबाव उद्दीन खान सहित अन्य उपस्थित रहे।