श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज विकास समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
छिंदवाड़ा
06-Jul-26
श्री विश्वकर्मा जयंती पर होगा भव्य आयोजन
छिंदवाड़ा
श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज विकास समिति की जिला स्तरीय आम सभा एवं बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सुमरन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गुरैया ढाना स्थित भूखंड में किया गया। बैठक में जिला सचिव डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने समिति की ऑडिट रिपोर्ट एवं सोसायटी अधिनियम की धारा 27 एवं 28 के अंतर्गत आवश्यक जानकारी से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया तथा संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव को भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित किया जाएगा। साथ ही समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक सर्वेक्षण कराने तथा जिले के सभी ब्लाकों पदाधिकारी नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
उपस्थित समाज जनों ने इन प्रस्तावों का समर्थन करते हुए अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक में समाज के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष लेखराम विश्वकर्मा, पूर्व सचिव मुरलीधर विश्वकर्मा,वरिष्ठ मार्गदर्शक हरिराम मालवीय, शरद राजोरिया,नंदकिशोर विश्वकर्मा ,मदन विश्वकर्मा ,रमेश विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा,पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, निर्मल मालवीय, निरंजन विश्वकर्मा,कृष्णा विश्वकर्मा,रमेश विश्वकर्मा, सुमरन विश्वकर्मा, युवा संगठन अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, तुकेश विश्वकर्मा आकाश मालवीय, शिशिर विश्वकर्मा पंकज मालवीया,संतोष मालवीय, रमेश, अरुण, राजोरिया, रोहित विश्वकर्मा,डी.पी. मालवीय, संतोष विश्वकर्मा,अनिल राजोरिया, रोहित विश्वकर्मा, राम, अमित, द्वारका विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक के समापन पर सतीश विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।