Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

डॉ मुखर्जी के बलिदान को याद कर पातालेश्वर मंडल ने दी श्रद्धांजलि

डॉ मुखर्जी के बलिदान को याद कर पातालेश्वर मंडल ने दी श्रद्धांजलि
राजनीति
06-Jul-26
छिंदवाड़ा

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर आज भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भारत की एकता और अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक के साथ स्वतंत्र भारत का प्रथम शाहिद बताया गया।

मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने डॉक्टर मुखर्जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा नारा दिया गया था एक देश में दो विधान दो प्रधान नहीं चलेंगे। और इसी नारे को चरितार्थ करते हुए उनके विचारों को आधार स्तंभ बनाते हुए देश के नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 एवं 35 ए हटाकर जम्मू कश्मीर का भारत के अन्य राज्यों के संविधान की तरह वहाँ पूर्णता लागू किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में देश की सामाजिक दशा दिशा तय करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। देश की प्रथम सरकार में केंद्रीय उद्योग मंत्री भी रहे। 

इस अवसर पर समस्त उपस्थित जनों द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पीत कर नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अधिवक्ता जीत सिंह ठाकुर, भाजपा नगर मंडल मंत्री अमित माहोरे, भाजपा नगर मंडल सोशल मीडिया संयोजक समीर दुबे, जितेन पिपली, शुभम पवार सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे। 
Share News On