भाजपा संभाग प्रभारी सोलंकी 9 से 12 जुलाई तक संभाग में करेंगे दौरा
राजनीति
06-Jul-26
छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा और बालाघाट में संगठनात्मक एवं कोर ग्रुप की लेंगे बैठक
छिंदवाड़ा
भाजपा के संभाग कार्यालय प्रभारी भरत घई ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी 9 जुलाई से 12 जुलाई तक छिंदवाड़ा संभाग के चारों जिलों पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी एवं बालाघाट के संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे। इस प्रवास के दौरान वे जिला बैठकों, कोर ग्रुप बैठकों तथा मंडल प्रवास के माध्यम से संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
श्री घई ने बताया कि प्रवास के प्रथम दिवस 9 जुलाई को डॉ. सोलंकी प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा में जिला बैठक को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र के एक मंडल का प्रवास कर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। रात्रि 8बजे कार्यकर्ता निवास पर भोजन के पश्चात जिला केंद्र पर रात्रि विश्राम करेंगे।
उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को प्रातः 8 बजे स्वल्पाहार के उपरांत डॉ. सोलंकी पांढुर्णा से छिंदवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। छिंदवाड़ा में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र के एक मंडल का प्रवास कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। रात्रि में कार्यकर्ता निवास पर भोजन एवं जिला केंद्र पर रात्रि विश्राम करेंगे।
11 जुलाई को प्रातः 8 बजे स्वल्पाहार के बाद वे सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे। सिवनी में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला बैठक में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक मंडल प्रवास कर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। रात्रि में कार्यकर्ता निवास पर भोजन एवं जिला केंद्र पर रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रवास के अंतिम दिवस 12 जुलाई को प्रातः 8 बजे स्वल्पाहार के पश्चात डॉ. सोलंकी बालाघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला भाजपा कार्यालय में जिला बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र के एक मंडल का प्रवास कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। रात्रि में कार्यकर्ता निवास पर भोजन के पश्चात जिला केंद्र पर रात्रि विश्राम करेंगे।
श्री घई ने बताया कि संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के प्रवास के दौरान प्रत्येक जिले में कोर ग्रुप की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कोर ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। साथ ही जिला बैठकों में जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर संगठनात्मक बैठकों एवं प्रवास कार्यक्रम सम्मलित होने का आग्रह किया।