Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

समाजसेवी नरेन्द्र साहू ने दी औषधीय पौधों की जानकारी

समाजसेवी नरेन्द्र साहू ने दी औषधीय पौधों की जानकारी
छिंदवाड़ा
06-Jul-26
छिंदवाड़ा

पं. नेहरू स्कूल में एक पेड़ मॉं के नाम और पौधरोपण महोत्सव अंतर्गत स्काउट - गाईड के छात्र - छात्राओं द्वारा पौधे रोपित किये गये। इसके साथ ही डॉ ़श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जंयती भी मनाई गई। कार्यक्रम की अघ्यक्षता शहर के वरिष्ठ समाजसेवी नरेन्द्र साहू ने की। शाला शिक्षिका ने मुखजी जी आर्दशों पर विस्तार से बताया।

कार्यक्रम अध्यक्ष नरेन्द्र साहू ने बच्चों को औषधीय पौधेंा की जानकारी दी। इंसूलिन के पौधे की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसकी पत्ती लगातार एक माह तक सेवन करने से शुगर कन्ट्रोल हो जाती है। इनकी पत्तियो  का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। पालक की सब्जी में भी इसका उपयोग किया जाता है। सीता अशोक के पौधे की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसी पेड़ के नीचे माता सीता बैठा करती थ्ी और यह पौधा काफी अधिक फैलता है जिससे इसकी छाया अधिक होती है और इसके नीचे बैटने से सकारात्मक प्रेरणा प्राप्त होती है। 

इसके बाद छात्रों और टीम ने शाला प्रागणं में पौधा रोपित किया।  कार्यक्रम में नरेन्द्र साहू के साथ रमेश साहू, एस़,एल, गढेवाल, पी,एल,साहू, प्रदीप चौबे, एस,एल झरे ने औषधीय पौधेंा का रोपण किया। कार्यंक्रम में शाला संचालक अखिलेश चौहान और शिक्षकों ने अपनी सहभागिता अदा की ।
Share News On