डॉ. कृष्णा हरजानी को मातृशोक, श्रीमती पारीदेवी हरजानी का निधन
छिंदवाड़ा
06-Jul-26
छिंदवाड़ा
मोहन नगर क्षेत्र में उस समय शोक की लहर फैल गई, जब हरजानी परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती पारीदेवी हरजानी के निधन की खबर मिली। ध्यान रहे श्रीमती पारीदेवी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व शॉपिंग जोन के डायरेक्टर डॉ. कृष्णा हरजानी जी एवं राजकुमार हरजानी, गणेश हरजानी एवं लक्ष्मण हरजानी की माताजी थीं।
दिवंगत श्रीमती पारीदेवी हरजानी की अंतिम यात्रा सोमवार शाम 5 बजे उनके निवास हरजानी निवास, मोहन नगर से निकाली गई। अंतिम यात्रा में परिजन, रिश्तेदार, समाजजन एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनके निधन पर परिवारजनों, समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। प्रार्थना की गई है कि भगवान झूलेलाल दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा हरजानी, चेलानी एवं पंजवानी परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उनके निधन पर