Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के संकल्प को साकार कर रही भाजपा: विजय पांडे

एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के संकल्प को साकार कर रही भाजपा: विजय पांडे
राजनीति
06-Jul-26
जिला भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई

छिंदवाड़ा

भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वतंत्र भारत के उन महान राष्ट्रनायकों में थे, जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने सबसे पहले ष्एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशानष् का मुखर विरोध करते हुए ष्एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधानष् का संकल्प देश के सामने रखा। उनका यह संघर्ष केवल जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं था, बल्कि अखंड भारत की भावना को सशक्त बनाने का राष्ट्रीय अभियान था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं 35ए को समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के ऐतिहासिक संकल्प को साकार किया। वहीं डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी राष्ट्रहित, सुशासन और जनकल्याण के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

श्री पांडे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठनात्मक संस्कृति और कार्यकर्ता-आधारित राजनीतिक व्यवस्था की नींव रखी थी, आज भारतीय जनता पार्टी उसी वैचारिक विरासत को आगे बढ़ा रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के कार्य में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सपनों का सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत बनाना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस अखंड एवं सशक्त भारत की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। जनसंघ की स्थापना के समय उन्होंने ऐसे राजनीतिक दल की कल्पना की थी, जो सत्ता नहीं बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना, संगठन, संस्कार और विचारधारा पर आधारित हो। उनके द्वारा रोपे गए राष्ट्रवाद के बीज को पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी तथा कुशाभाऊ ठाकरे सहित अनेक नेताओं ने विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित किया।

उन्होंने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कार्यालय मंत्री भारत घई, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, दिनेश दिन्शु यादव, बंटी सक्सेना, राकेश माईकल पहाड़े, अलकेश साव, अर्पण मैद, अरूण गद्रे, दीपक कोल्हे, तरूण सोनी सहित जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On