Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद खेल महोत्सव में जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा 16 नवंबर से

सांसद खेल महोत्सव में जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा 16 नवंबर से
खेल
14-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले के सरकारी और प्राईवेट स्कूलों में सांसद खेल महोत्सव 2026 के तहत 05 दिसंबर से 20 दिसंबर तक विभिन्न खेल गतिविधियां होगी। इसके माध्यम से दोनों जिलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ 5 दिसंबर को किया जाएगा। छिंदवाड़ा में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित ग्राऊड में 16 नवंबर से जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया जाएगा जिसमें दोनों जिलों की क्रिकेट टीमें शामिल होगी। 
 
उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव में जहां जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों एवं वार्ड स्तर तक के सभी खिलाड़ियों को सांसद खेल महोत्सव मे विभिन्न खेलों में खेलने का अवसर मिलेगा वहीं चयनित खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी दिया जायेंगा। दोनों जिलों के प्रतिभागी सांसद खेल महोत्सव में अपनी प्रतिभा का परिचय देकर आगामी औलम्पिक और राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्पर्धाओं में जिलें का प्रतिनिधित्व करे। सांसद खेल महोत्सव प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
Share News On