Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

सांसद बंटी विवेक साहू ने  भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
राजनीति
14-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उन्हें शत-शत् नमन किया है। भगवान बिरसा मुंडा के नाम दिए गए अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा एक प्रतिश्ठित आदिवासी स्वातंत्रता सेनानी,समाज सुधारक और लोक नायक थे। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशक शासन और शोशक जमींदारों के खिलाफ कड़ा संघर्श किया। उन्होंने आदिवासियों को अपने अधिकार के लिए लड़ने और अपनी पांरपरिक संस्कृति को पुर्नजीवित करने के लिए एकजुट किया। उन्होंने 19वीं सदी के अंत में उलगुलान (महान हलचल या विद्रोह) नामक एक प्रमुख आदिवासी आंदोलन का नेतृत्व किया। सही मायने में भगवान बिरसा मुंडा को भाजपा सरकार में सम्मान मिला है। इसके पूर्व की सरकारों ने उन्हें कभी याद नहीं किया। आज जिले, प्रदेश और देशभर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्शाेल्लास के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके सिंध्दांत और आदर्शाे पर चलकर हम राश्ट्र निर्माण में अपना सहयोग कर सकते है। उनके आदर्शाे पर चलना ही सच्चा उनकी प्रति सच्चा श्रध्दा भाव होगा। सांसद श्री साहू ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी समाज को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

विभिन्न कार्यक्रम में सांसद होंगे शामिल

सांसद बंटी विवेक साहू आज 15 नबंवर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों सहित अन्य आयोजनों में भी शामिल होंगे। सांसद बंटी विवेक साहू आज सुबह 10ः30 बजे छिंदवाड़ा में स्थित खापाभाट पानी टंकी के पास आयोजित प्रधान आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे लालबाग में स्थित आदित्य अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12 बजे जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर बिछुआ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1ः30 बजे बिछुआ के ग्राम सिलोटाकला में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। शाम 4 बजे नगर पालिका परिषद पांढुर्णा में भगवान बिरसा मुंडा कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे।
Share News On