चौरई के ग्राम राजलवाड़ी में लगा 60 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
14-Nov-26
309 मरीजों का उपचार, 09 मरीज जिला चिकित्सालय रेफर भी हुए

छिन्दवाड़ा अपडेट
सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत शनिवार को 60 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चौरई के ग्राम राजलवाड़ी में किया गया। शिविर में बतौर मुख्यअतिथि पहंुचे पूर्व विधायक पंड़ित रमेश दुबे ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले मे आयोजित किए जा रहे 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ हजारों ग्रामीणों और और जरूरतमंदों को मिल रहा है।
पूर्व विधायक पंड़ित रमेश दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसंबर तक छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले मे 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई के राजलवाड़ी में स्थित ग्राम पंचायत भवन में 60वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज बंटी पटेल और भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया। विदित हो कि ग्राम राजलवाड़ी में आयोजित हुए शिविर में 309 मरीजों का उपचार किया गया। जिसमें 141 पुरूष व युवा और 168 महिलाएं व बालिकाएं शामिल थी। इस दौरान शिविर में मिले 09 मरीजों को उच्च उपचार के लिये जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा रिफर भी किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने समस्त चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रमुख योगदान रहा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से यह रहे उपस्थित
चौरई के ग्राम राजलवाड़ी में आयोजित हुआ 60 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पंड़ित रमेश दुबे, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज बंटी पटेल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष जागेंद्र अडलक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, जिला मंत्री श्रीमती नीलू निर्मलकर, सरपंच राजलवाड़ी श्रीमती सरला कवरेती, मंडल महामंत्री अनिल उइके, जितेंद्र रघुवंशी, जिला किसान मोर्चा महामंत्री सत्यनारायण चौरिया, किसान मोर्चा चौरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरवंश रघुवंशी, अशोक शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी, मंडल उपाध्यक्षगणों में हरिओम पटेल, चन्द्रभूषण पटेल, रामनरेश रघुवंशी, बूथ अध्यक्ष पवन साहू, राधेश्याम रघुवंशी, वीरपाल इवनाती, रोहिणी जंघेला, मुरारी शुक्ला, अनिल सनोडिया, गिरिजानंदन सनोडिया, विजय वर्मा, श्रीपाल रघुवंशी, अनिल पटेल, नितेश पटेल,नीरज रघुवंशी, राजेन्द्र संदराम, प्रवीण रघुवंशी,मनीष रघुवंशी, जीत रघुवंशी, सत्यनारायण साहू, गोविंद दन्ताले, शानू मालवी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।